🙏 माँ मंगला भवानी 🙏
।।माँ मंगला भवानी मंदिर उत्तर प्रदेश।। भारत भूमि पर मंदिरों के ऐतिहासिक और पौराणिक महात्म्य का जिक्र जितना करे वह उतना ही कम है। श्री मद्देवीभागवत पुराण में हैं वर्णित- इस तीर्थ स्थल का जिक्र मद्देवीभागवत पुराण में भी किया गया हैं। इस महापुराण में टीका के रुप से लिए गये अंश को पंडित तारकेश्वर उपाध्याय ने सन् 1956 में छपी कामेश्वर धाम नामक पुस्तिका में लिखा है। जब भगवान शिव कारो में जिसे लोग कामेश्वर धाम के नाम से भी जानतें हैं। निवास करने लगें। तब भगवान नारायण भी जगह के महिमा नैसर्गिक छटा से मुग्ध होकर माता लक्ष्मी के साथ यहीं निवास करने लगें। यह माता का दरबार शक्तिपीठों में से एक है। इसी माता का आराधना करके भगवान श्री राम ने तड़का का वध किया था। भगवान श्री राम कारों के कामेश्वर धाम से जब चले तो इस स्थान पर आते-आते भोर हो गया।उसी के कारण इस क्षेत्र का नाम उजियार भरौली पड़ा। क्योंकि भगवान बड़े दुविधा में थे अस्त्र उठाना नहीं चाहते थे।तो उन्होंने यही माता का आराधना किया और माता ने रक्तबीज के वृत्तांत को सुना कर भगवान श्री राम के दुविधा ...