🙏 जय माँ मुंडेश्वरी 🙏
।माता मुंडेश्वरी मंदिर बिहार। बिहार प्राचीन काल से समृद्ध संस्कृति वाला राज्य रहा है। रामायण काल से लेकर महाभारत तक में बिहार का जिक्र आया है। कई धर्मों का जन्म भी इस राज्य से हुआ है। इसी राज्य में एक प्राचीन मंदिर कैमूर जिले में स्थित है। इस मंदिर का संबंध मार्केण्डेय पुराण से भी है जिसमें शुंभ-निशुंभ के सेनापति चण्ड और मुण्ड के वध की कथा मिलती है। देवी के इस मंदिर में प्राचीन शिवलिंग का चमत्कार भक्तों को दिखता है तो माता की अद्भुत शक्ति की झलक भी यहां दिख जाती है। कहते हैं कि मुगलकाल में बादशाह औरंगजेब द्वारा इस मंदिर को तोड़ने की कोशिश विफल रही थी। मजदूरों को मंदिर तोडऩे के काम में भी लगाया गया। लेकिन इस काम में लगे मजदूरों के साथ अनहोनी होने लगी। तब वे काम छोड़ कर भाग गये। भग्न मूर्तियां इस घटना की गवाही देती हैं। इस मंदिर को दुनिया का सबसे पुराना कार्यात्मक मंदिर माना जाता है, क्योंकि यहां बिना रुके सारे अनुष्ठान पूरे होते हैं। वैसे तो पूरे वर्ष मां मुंडेश्वरी की पूजा-अर्चना होती है, लेकिन शारदीय व वासंतिक नवरा...